top of page
( महाराष��्ट्र प्रदेश ) (2).png
Home: Image
© कॉपीराइट
sanjaypandeysir.jpeg

PRESIDENT MESSAGE

 BHARTIYA JANTA  PARTY

UTTAR BHARTIYA MORCHA- MAHARASHTRA

आज महाराष्ट्र में और खासकर महाराष्ट्र के शहरों मे जैसे मुंबई,पुणे,नागपूर इत्यादि शहरों मे बहुत लोग है जिनका जुड़ाव भारत के उत्तरी प्रदेशों से रहा है, और ये आबादी महाराष्ट्र के विकास मे अपना भरपूर योगदान दे रहा है । ये खुद ऊर्जा और विचारो से लबरेज है और यही शक्ति राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए ईंधन का कार्य कर रही है।

ये बात तय है कि उत्तर भारतीय समाज का बहुत ही बड़ा योगदान है महाराष्ट्र के विकास मे और मेरा मानना है कि इस समाज के उद्यमी, व्यापारी अब वापस समाज को दे रहे है। मै उत्तर भारतीय साथियो को आवाहन करता हूँ कि वो आगे आये और महाराष्ट्र के इस बदलाव में हमारा साथ और योगदान दे, ये हमारे उत्तर भारतीय समाज के साथियों का ही योगदान है जो मोर्चा इस सकारात्मक बदलाव का झंडा बुलंद किये हुए है। एक समय था की अपनी राजनीति चमकाने के लिये एक समाज को दुसरे से टकराया जाता था पर आज समय बद्दल गया है, महाराष्ट्र के युवा नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेद्रजी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने “सबका साथ सबका विकास” का नारा देते हुए सरकार चलाकर ये दिखा दिया की समाज एक दुसरे के साथ कंधे से कंधे मिलाकर राज्य और देश का विकास कर सकते है। मोर्चा सभी समाज को एक साथ जोड़कर राज्य के विकास तथा उत्तर भारतीय समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है ।

 जब मैं समाज के लोगो से इस बारे में बात करता हूँ तो ये पाता चलता है कि, आज हमारे बहुत साथी है जो भाजपा के साथ विभिन्न स्तरों पर मिल कर काम करने के इच्छुक है। ये लोकतंत्र में सहभागिता द्वारा एक सहयोगी प्रक्रिया अपनाना चाहते है, इनकी यही बेताब ऊर्जा मेरे  लिए प्रेरक शक्ति का काम करती है, हम इनकी इस ऊर्जा का स्वागत करते है और उसे स्वीकार करते है।

मैं आप सभी को आमंत्रित करता हूँ की आप आगे आइए , हमारे साथ मिल कर काम कीजिए , और मै ये वादा करता हूँ कि  हम एक दूसरे के सहयोग से एक नए और सकारात्मक महाराष्ट्र और साथ ही साथ भारत का निर्माण करने में सक्षम होंगे। चलिए एक ऐसा महाराष्ट्र बनाये जिसके माहौल, भाईचारा पर हम आप और हमारी आने वाली पीढ़िया गर्व महसूस करेंगी।

Home: About

BHARTIYA JANTA PARTY

UTTAR BHARTIYA MORCHA

Vision & Mission

मोर्चा उत्तर भारतीय समाज के सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा राजकीय उत्थान के लिए कटिबद्ध है।

President Message

आज महाराष्ट्र में और खासकर महाराष्ट्र बड़े शहरों मे जैसे मुंबई,पुणे,नागपूर इत्यादि शहरों मे बहुत लोग है।

Our Ideology

उत्तर भारतीय मोर्चा वही विचारधारा का अनुयायी है जिस विचारधारा पर भारतीय जनता पार्टी आधारित है।

Home: Donate
Home: Text

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा -

Fill the Form
To DOWNLOAD
SARAL APP

CONTACT US

Thanks for submitting!

Home: Contact
bottom of page